रमपुरा तगा से दो पशु चोरी, पीछा करने पर एक छोड़ा
क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में बंधे मवेशियों को चोरी कर अपने साथ ले गए। जाग होने पर ग्रामीणों ने पीछा तो किया तो एक भैंस को छोड़कर चोर फरार हो गए। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा तगा की है।
मंडी धनौरा : अज्ञात चोर दो घरों में बंधे मवेशियों को चोरी कर ले गए। जाग होने पर ग्रामीणों ने पीछा तो किया तो एक भैंस छोड़कर चोर फरार हो गए।
वारदात थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा तगा की है। अज्ञात चोरों ने ग्राम में धावा बोलकर चमन व विजयपाल की पशुशाला में बंधी भैंसों पर हाथ साफ कर दिया। जाग होने पर ग्रामीणों ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशु चोरों का पीछा किया। चोर अपने को घिरा देखकर विजयपाल की भैंस छोड़कर फरार हो गए। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।