सुरक्षा को शहर की सीमाओं पर रहेगी नाकाबंदी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त कर ली गई है। शहर की सीमाओं पर पूरी तरह से नाकाबंदी रहेगी। वहीं कई जनपदों के पुलिस फोर्स के साथ
गजरौला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त कर ली गई है। शहर की सीमाओं पर नाकाबंदी रहेगी। वहीं कई जनपदों के पुलिस फोर्स के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल लिया है। बम निरोधक दस्ता ने कार्यक्रम स्थल पर घूमकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
शनिवार को सुबह से ही सड़कों पर पुलिस ही पुलिस दिखाई देगी। रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान में होने वाले बूथ महासम्मेलन को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए कई जनपदों के लगभग 900 पुलिस कर्मियों यहां पर तैनात रहेंगे। इसमें पांच सौ सिपाही, डेढ़ सौ महिला सिपाही, 20 सीओ, तीन पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मी मुस्तैद शामिल हैं। शुक्रवार को अधिकांश पुलिस फोर्स ने थाने में आमद करा दी। पीएसी की तीन कंपनियां भी यहां पहुंच गई हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने भी डेरा डाल लिया है। इतना ही नहीं बम निरोधक दस्ता ने सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर मंच, सेफ हाउस सहित आसपास के क्षेत्र में मशीनों द्वारा जांच-पड़ताल करनी भी शुरू कर दी है।
शनिवार को शहर के सीमाओं पर नाकाबंदी जैसी स्थिति बनी रहेगी। भानपुर, फाजलपुर, इंदिरा चौक, खादगुर्जर चौराहा, चौपला पर बेरियर लगाए गए हैं। इसके अंदर से न तो कोई वाहन शहर के भीतर आ सकेगा और ही कोई संदिग्ध व्यक्ति। चूंकि वहां पर खाकी के जवान मुस्तैद रहेंगे। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर बेरियर लगवा दिए गए हैं। वहां पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।