पेड़ उखाड़ने पर नाईपुरा के लोगों का हंगामा
नाईपुरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे से सटे भूखंड से पिलखन का पेड़ हटा देने को लेकर क्षेत्र के लोग भड़क गए। उन्होंने संबंधित स्थान पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। वहीं साप्ताहिक सोमवार की बाजार नहीं लगने देने की भी चेतावनी दी। यह स्थान ¨हदु समुदाय के लोगों के श्मशान का बताया जाता है। इधर सोमवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है।
गजरौला : नाईपुरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे से सटे भूखंड से पिलखन का पेड़ हटा देने को लेकर क्षेत्र के लोग भड़क गए। उन्होंने संबंधित स्थान पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। वहीं साप्ताहिक बाजार नहीं लगने देने की भी चेतावनी दी।
यह स्थान ¨हदू समुदाय के लोगों के श्मशान का बताया जाता है। इधर सोमवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि संबंधित स्थान पर पिलखन का पेड़ था, जिसे किसी ने उखाड़ दिया है। यह बात रविवार को क्षेत्र के लोगों को पता लगते ही उनमें आक्रोश छा गया। सभी संबंधित स्थान पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर हंगामा करने लगे। बाद में सभी ने एक बैठक कर तय किया कि अब क्षेत्र में सोमवार को साप्ताहिक बाजार नहीं लगने दिया जाएगा।
प्रकाश सैनी, बाबू राम सैनी, कृपाल सैनी, रोहताश, धनीराम इत्यादि ने कहा कि यह भूमि उनके शमशान के लिए नगर पंचायत से आंवटित हुई थी। यहां लगे पेड़ से पहले चाहरदीवारी को भी किसी ने गायब कर दिया था। गंदगी भी फैलाई जाती है, इसलिए अब इसकी देखभाल वह स्वयं करेंगे। भूमि का उपयोग किसी को नहीं करने देंगे।
इस दौरान पालिका के वार्ड सदस्य संजीव कुमार भी मौजूद रहे। बाद में क्षेत्र के लोगों ने वार्ड सदस्य के साथ पालिका अध्यक्ष अंशु नागपाल को भी एक पत्र सौंपकर उनसे यहां लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर रोक लगाने की मांग की है।