पालिका ने दिया दीपावली का उपहार, लगवाई जा रहीं लाइटें
गजरौला नगर पालिका परिषद शहरवासियों को दीपावली का उपहार देने के इरादे से 500 लाइटें लगवा रही है।
गजरौला : नगर पालिका परिषद शहरवासियों को दीपावली का उपहार देने के इरादे से 500 लाइटें लगवा रहीं है ताकि पर्व पर लोगों को मुख्य मार्गाें के साथ अन्य क्षेत्र भी जगमगाते नजर आए। यह एलइडी लाइटें सभी वार्ड में 20-20 लगवाई जा रहीं हैं। आधे से अधिक वार्डों में लगवाई जा सकीं है।
पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल व स्वच्छता प्रेरक पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के निर्देश पर पालिका के कर्मचारी तेजी से सभी वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने में जुटे हैं। यह लाइटें गलियों को भी रोशन करने के इरादे से प्रत्येक वार्ड में लगवाई जा रहीं हैं। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दीपावली रोशनी का पर्व है। इसी उदेश्य से सभी 25 वार्डों में 20-20 लाइटें लगवाई जा रहीं हैं। दो टीमें आधे वार्ड में लगा चुकीं हैं। शेष वार्ड में दीपावली से पहले यह कार्य कर लिया जाएगा। वहीं खराब लाइटों को भी दुरुस्त कराया जा रहें ताकि शहर में अंधेरा दिखाई नहीं पड़े। हर जगह रोशनी नजर आए। लोगों को दीपावली मनाने में सुविधा महसूस हो। किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो। वहीं सफाई का भी विशेष प्रबंध रहेगा। फाल्ट दूर करने को रहेंगी दो टीमें
गजरौला : बिजली विभाग के एक्सईएन हरीश चौधरी ने बताया कि दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए बिजलीघरों पर दो- दो टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें 24 घंटे मौजूद रहकर फाल्ट की शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच शिकायत को दूर करेंगी ताकि दीपावली पर शहर जगमगाता नजर आए।