Move to Jagran APP

भारत बंद का शहर में मिला जुला रहा असर

बछरायूं: कांग्रेसिययों द्वारा आयोजित भारत बंद का शहर में मिला जुला असर देखने को मिला। कांग्रेसियों ने बाजार बंद कराने को अपनी ताकत झोंक दी। लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए मगर साप्ताहिक बाजार होने के कारण कांग्रेसियों के जाते ही बाजार खुल गया। केन्द्र सरकार पर देश में बढ़ती महंगाई, पैट्रोल-डीजल के बढ़े दाम व भ्रष्टाचार रोकने में विफल साबित होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। लोगों ने कांग्रेसियों को झुंड को आते देखा तो अपने अपने प्रतिष्ठान के शटर गिरा दिए व वहीं कुछ से नोकझोंक भी हुई। कुल मिलाकर भारत बंद का शहर में मिला जुला असर रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:47 PM (IST)
भारत बंद का शहर में मिला जुला रहा असर
भारत बंद का शहर में मिला जुला रहा असर

बछरायूं : कांग्रेसियों द्वारा आयोजित भारत बंद का शहर में मिला जुला असर देखने को मिला। कांग्रेसियों ने बाजार बंद कराने को अपनी ताकत झोंक दी। लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए मगर साप्ताहिक बाजार होने के कारण कांग्रेसियों के जाते ही बाजार खुल गया।

loksabha election banner

केन्द्र सरकार पर देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम व भ्रष्टाचार रोकने में विफल साबित होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। लोगों ने कांग्रेसियों को आते देखा तो अपने अपने प्रतिष्ठान के शटर गिरा दिए व वहीं कुछ से नोकझोंक भी हुई। कुल मिलाकर भारत बंद का शहर में मिला जुला असर रहा। पूर्व विधायक फरहत हसन उर्फ हाजी शब्बन ने कहा केन्द्र सरकार देश में महंगाई की जननी है। भ्रष्टाचार रोकने का ¨ढढोरा पीटने वाले आज खुद ही भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त है। राफेल मामले पर सरकार चुप्पी मिली भगत का इशारा कर रही है।

यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली वारसी, नगर अध्यक्ष जाकिर कुरैशी, साहेबा चौधरी, सालिम चौधरी, अनीस चौधरी, रिहाना इदरीशी, आबिद मेम्बर, रहीस अंसारी, रिफाकत इदरीशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.