धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को लेकर सीएम को भेजा पत्र
मंडी धनौरा : शहर के एक धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण का मामला तूल पकड़ रहा है। पालिका द्वारा नोटिस जा
मंडी धनौरा : शहर के एक धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण का मामला तूल पकड़ रहा है। पालिका द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद निर्माण कार्य को गति देने का आरोप है। पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हितेश कुमार ने 26 नवंबर 2018 को पालिका को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें एक धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण होने की शिकायत की गई थी। हरकत में आई पालिका ने 13 दिसंबर, 18 व एक जनवरी, 19 को धार्मिक स्थल प्रबंधन को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए। इनके बावजूद निर्माण कार्य हो रहा है।
पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि भाजपा नेता की शिकायत पर नगर पालिका को जांच में अवैध निर्माण होते मिला था। नोटिस भी दिया मगर फिर भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस मामले में कार्रवाई कराने की मांग की है। यह मामला मेरे संज्ञान में नही है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी से वार्ता की जाएगी। यथासंभव कार्यवाही की जाएगी।
विवेक यादव, एसडीएम, मंडी धनौरा।