माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा देवी की विधि-विधान से जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। नगर के मंदिरों में सूबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। घंटों और घड़ियालों की गूंज से चौतरफा माहौल भक्तियम बना रहा। मान्यता है कि चंद्रघंटा की कृपा ²ष्टि से भक्तों की सब बाधाएं दूर होती हैं।
जागरण संवाददाता, अमरोहा : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा देवी की विधि-विधान से जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। नगर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। घंटों और घड़ियालों की गूंज से चौतरफा माहौल भक्तियम बना रहा। मान्यता है कि चंद्रघंटा की कृपा ²ष्टि से भक्तों की सब बाधाएं दूर होती हैं। मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा देवी है। माता का यह स्वरूप शक्तिदायक और कल्याणकारी है। मंगलवार को तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा देवी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सुबह पांच बजे ही पंडितों एवं सेवादारों ने धुलाई-सफाई कर मंदिरों के कपाट खोल दिए। मोहल्ला मोती नगर, वासुदेव तीर्थ, डबल फाटक दुर्गा मंदिर, गंगा मंदिर, आदि स्थानों पर देवी मां के मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थी। श्रद्धालुओं लाइनों में लगकर माता चंद्रघंटा देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों पर घंटे-घड़ियाल एवं भजनों की गूंज से चौतरफा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन उपवास रखकर माता का गुणगान किया। शाम को भी माता की पूजा के बाद फलों एवं कुट्टू की कचौड़ी-पकौड़ी का भोग लगाकर बाद में प्रसाद छका। देर शाम तक महिला भक्त घरों पर मां के भजनों का गुणगान करती रहीं। मान्यता है कि माता चंद्रघंटा की कृपा से भक्तों की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं।
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति से सुख समृद्धि की कामना
गजरौला: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना को मंदिरों पर सुबह के समय भक्तों की खासी भीड़ लगी रही।
मंगलवार को यहां के प्राचीन चामुंडा मंदिर, चाकीखेड़ा स्थित शिव मंदिर, शिव मंदिर बस्ती, गंगा प्याऊ शिव मंदिर, चामुंडा मंदिर फाजलपुर, अतरपुरा, शिव मंदिर स्टेशन, चौपला, लक्ष्मीनगर, श्रीराम मंदिर नाईपुरा, शिव मंदिर कुमराला, तिगरी, कांकाठेर, नगलामाफी, खादगूर्जर आदि मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां भगवती के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की दीप, अगरबत्ती, कपूर, पुष्प आदि सामग्री से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। इस दौरान मंदिरों पर घंटे घड़ियाल, शंखनाद एवं जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। वहीं शाम के समय गंगा प्याऊ शिव मंदिर, कालका मंदिर, नवगृह मंदिर चौपला, लक्ष्मीनगर समेत आदि मंदिरों में सामूहिक आरती का भी आयोजन हुआ।