प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा आगे : नागर
हसनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।
हसनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन में प्रधानमंत्री के 70 वें जन्मदिवस पर 70 जरूरतमंदों को निश्शुल्क चश्मे वितरित किए गए।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति पर चल रही है। मंडी धनौरा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा ने कहा केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इनका देश की जनता को लाभ मिलेगा। प्रदेश की योगी सरकार चहुमुखी विकास करा रही हैं। जनता के कल्याण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वास उर्फ लवली यादव, जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगेश्वरी अशोक नागर, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा, राजेंद्र सिंह खड़गवंशी, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी, मयंक अग्रवाल, संजय शर्मा, धर्मवीर सैनी, राकेश कश्यप, प्रदीप सैनी, सतवीर सिंह, योगेश प्रधान, योगेंद्र प्रधान, कमल सैनी, गजेंद्र बिधूड़ी, जयपाल सिंह, लोकेश नागर, कविता, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रपाल सैनी ने किया।