Move to Jagran APP

फिर उड़ी शहर की रंगत, दोपहर बाद सूनी हुई सड़कें

गुरुवार को नगर में चहल-पहल के साथ दिन निकला था। परंतु दस बजे के बाद माहौल बदल गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:05 AM (IST)
फिर उड़ी शहर की रंगत, दोपहर बाद सूनी हुई सड़कें
फिर उड़ी शहर की रंगत, दोपहर बाद सूनी हुई सड़कें

अमरोहा: गुरुवार को नगर में चहल-पहल के साथ दिन निकला था। परंतु दस बजे के बाद माहौल बदल गया। जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों के मिलने से लोग दहशत में आ गए। घरों से निकलना कम कर दिया। पुलिस भी सतर्क हो गई तथा गश्त बढ़ा दी। दोपहर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा गया। केवल मेडिकल स्टोर ही खुले रहे।

loksabha election banner

इन दिनों अमरोहा नगर में लॉकडाउन को लेकर अघोषित ढील दी जा रही थी। पुलिस चौराहों पर तैनात तो थी, लेकिन लोगों पर सख्ती नहीं बरती जा रही थी। क्योंकि कोरोना संक्रमण को लेकर नगर की स्थिति में काफी सुधार था। लिहाजा लोग घरों से निकलने लगे थे। सुबह को मिलने वाली तीन घंटे की छूट के दौरान भी सड़कों पर खूब चहल-पहल बढ़ रही थी। गुरुवार सुबह को भी ऐसा ही हुआ। सुबह के समय लोग घरों से निकले तथा जरुरी सामान की खरीदारी की। इसी दौरान जिले में चार कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने की जानकारी हुई। दो हसनपुर तथा दो अमरोहा नगर क्षेत्र के हैं। लिहाजा नगर को लोग फिर से सहम गए। जिस तेजी के साथ घरों से बाहर निकलना शुरू हो रहे थे उसी तेजी के खुद को सुरक्षित करने के लिए घरों में लौट गए। सुबह दस बजे से 11 बजे के बीच सड़कें सूनी हो गई। पुलिस भी सतर्क हो गई तथा गश्त शुरू कर दी। केवल मेडिकल स्टोर ही खुले रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.