जानलेवा हमले में दो के खिलाफ दी तहरीर
जोया पांच दिन पहले युवक पर किए जानलेवा हमले में परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
जोया: पांच दिन पहले युवक पर किए जानलेवा हमले में परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। हमलावरों ने युवक पर ब्लेड से हमला कर गर्दन काटने की कोशिश की थी। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा है।
यह घटना बीती 19 अप्रैल को कस्बा के मुहल्ला इकबाल नगर में हुई थी। यहां पर टावर के पास जलवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे इश्तियाक सिंह की रंजिश गांव इकौंदा के चचेरे भाई सतीश व ब्राह्मणों वाली मंढैया निवासी मनोज से चल रही है। दोनों लोग उसके घर पहुंचे थे तथा इश्तियाक सिंह के साथ बैठ कर शराब पी थी। बाद में दोनों ने मिलकर इश्तियाक को पकड़ कर गले पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया था। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा है। अभी तक परिजन घायल का उपचार करा रहे थे। पांच दिन बाद बुधवार को उसके पिता ने कोतवाली पहुंच कर सतीश व मनोज के खिलाफ तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।