भाषण प्रतियोगिता में स्वाति ने बाजी मारी
जोया : विकास खण्ड जोया के गांव पतेई खालसा स्थित जनता इण्टर कालेज में मंगलवार को विश्व जैव विविधता द
जोया : विकास खण्ड जोया के गांव पतेई खालसा स्थित जनता इण्टर कालेज में मंगलवार को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। जीवों के प्रति जागरूकता लाने को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में रिमझिम दूसरे तथा शालू व काजल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पृथ्वी पर अनेक ऐसी घटनाएं हो रही हैं। जो इस बात का प्रमाण हैं कि मानव अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रहा है। उसे केवल अपनी सुख-सुविधा से ही मतलब है। इससे उसने प्रकृति के बहुत से तत्वों के साथ खिलवाड़ किया है जोकि चिन्ता का कारण बन गया है।
इको क्लब अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि मानव प्राणी, जीव-जन्तु एवं वनस्पतियां एक दूसरे पर निर्भर हैं। किसी एक के अभाव में अन्य किसी का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। इसके लिये मानव को प्रत्येक जीव-जन्तु एवं वनस्पति को खतरे में आने से बचाना होगा अन्यथा परिणाम मानव जीवन के लिए घातक होगें। सूरज ¨सह ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। जबकि आयोजन में दिनेश कुमार, शहनाज, मुनेश कुमारी आदि का योगदान रहा।