Move to Jagran APP

पुतला फूंकने में फंसे सपाई

अमरोहा: टीपीनगर चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने व जाम लगाने के मामले में सपा के पदाधिकारियों

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:09 PM (IST)
पुतला फूंकने में फंसे सपाई

अमरोहा: टीपीनगर चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने व जाम लगाने के मामले में सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नगर कोतवाली में 25-30 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियोग्राफी के माध्यम से शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

loksabha election banner

मंगलवार दोपहर सपा जिलाध्यक्ष सुखवीर ¨सह यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टीपीनगर चौराहा पर जाम लगाया। वह पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री रोके जाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लगभग एक घंटा तक जाम लगाकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पुलिस के समझाने पर भी वह नही माने थे।

बता दें कि जिस समय सपाइयों ने जाम लगाया था, उस समय कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा का समय भी था। उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हुई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपित ताडा के आदेश पर नगर कोतवाली में 25-30 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक नवाब ¨सह ने बताया कि वीडियोग्राफी के माध्यम से शिनाख्त कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.