Move to Jagran APP

ऑटो पायलट मोड पर है प्रदेश सरकार : वसीम

अमरोहा युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम राजा ने कहा यूपी की भाजपा सरकार इन दिनों आटो पायलट मोड में है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 06:20 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 06:20 PM (IST)
ऑटो पायलट मोड पर है प्रदेश सरकार : वसीम
ऑटो पायलट मोड पर है प्रदेश सरकार : वसीम

अमरोहा : युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम राजा ने कहा यूपी की भाजपा सरकार इन दिनों ऑटो पायलट मोड पर है। उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिलने वाली है। वहीं बसपा सुप्रीमो ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा की टीम बी है। बोले फिल्म सिटी की स्थापना गलत नहीं है, लेकिन पहले प्रदेश की जनता को अस्पताल व स्कूल की जरूरत है। दावा किया उपचुनाव में सभी सीटें रालोद-सपा गठबंधन जीतेगा।

loksabha election banner

बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरोहा पहुंचे थे। जोया रोड स्थित एक होटल में चौधरी वसीम राजा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश की आठ सीटों पर उपचुनाव के बारे में कहा कि रालोद सपा का गठबंधन है। सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। टिकट का बंटवारा दोनों दल का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। बोले, उपचुनाव में गठबंधन व भाजपा का मुकाबला है और हम जीतेंगे। बसपा के उपचुनाव में उतरने के बारे में कहा कि यह संभवत पहला मौका है जब बसपा उपचुनाव में उतर रही है। क्योंकि भाजपा व बसपा एक हैं तथा वोटों का बंटवारा करना चाहती हैं। राजस्थान व मध्य प्रदेश के चुनाव इसकी बानगी हैं। बसपा सुप्रीमो ने इससे साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा की बी टीम है।

रालोद भी कभी एनडीए की हिस्सा थी? इस सवाल पर वसीम ने कहा कि वो भाजपा अटल जी की थी। कुछ नियम व उसूल थे। अबकी भाजपा मोदी व शाह की है। जिसमे राजनीति नहीं बल्कि धूर्तनीति है। किसान अध्यादेश पर बोले कि इस बिल से किसानों को गुलाम बनाने की तैयारी है। भाजपा अडानी-अंबानी के हाथों किसानों को बेच रही है। संविदा पर नौकरी देना युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ है। हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार विफल है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री मनवीर चिकारा, पूर्व विधायक अशफाक अली खां, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, चौधरी रामवीर सिंह, चौधरी शूरवीर सिंह, अटल कुमार, सचिन चौधरी, बादशाह बेनीवाल व यशवीर सिंह खटाना मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.