Move to Jagran APP

सपाइयों ने केक काटकर व पौधारोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

अमरोहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर पौधरोपण किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 11:49 PM (IST)
सपाइयों ने केक काटकर व पौधारोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन
सपाइयों ने केक काटकर व पौधारोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

अमरोहा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। उधर एमएलसी परवेज अली ने मोहल्ला दानिशमंदान स्थित अपने आवास पर केक काटकर पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।

loksabha election banner

लोहिया नगर स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ता जमा हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने पार्टी की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं अवगत कराया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा गांव चौधरपुर में जिलाध्यक्ष ने पौधारोपण किया। कुष्ठाश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को फलों व राशन का वितरण किया। इस अवसर पर नजाकत अली, नूरे सबा, रफत प्रधान, संजीव यादव, सचिन यादव, पिटू प्रधान, अर्जुन यादव, सलमान चौधरी, मो.आदिल, राजकुमार यादव, सुहेल अंसारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.