युसूफ कुरैशी को दोबारा बनाया सपा नगर अध्यक्ष
हसनपुर सपा हाईकमान ने हसनपुर नगर अध्यक्ष के पद पर दोबारा यूसुफ कुरैशी पर भरोसा जताया है।
हसनपुर : सपा हाईकमान ने हसनपुर नगर अध्यक्ष के पद पर दोबारा यूसुफ कुरैशी पर भरोसा जताया है। नगर महासचिव की जिम्मेदारी जावेद जरताब को सौंपी गई है। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की संस्तुति पर सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठा व समर्पण को देखते हुए यूसुफ कुरैशी को नगर अध्यक्ष एवं जावेद जरताब एडवोकेट को नगर महासचिव हसनपुर तथा मुहम्मद जफर सलमानी को नगर अध्यक्ष उझारी मनोनीत किया है।
शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उधर दोबारा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर यूसुफ कुरैशी ने पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ पार्टी नेतृत्व ने दोबारा उन पर भरोसा किया है, मेहनत से कार्य करके पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।