Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया सपा मुखिया का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:01 AM (IST)
धूमधाम से मनाया गया सपा मुखिया का जन्मदिन

अमरोहा: समाजवादी पार्टी के सरंक्षक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। सपाइयों ने केक काटकर लंबी उम्र की कामना की। वहीं, सदर विधायक महबूब अली ने सीएचसी में मरीजों को फल बांटे तथा पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। शुक्रवार को सदर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और यहां मरीजों के साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। फल वितरित किए तथा पार्टी की नीतियों से भी लोगों को अगवत कराया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने किसानों, गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों व छात्रों के लिए हमेशा संघर्ष किया और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के दूसरे लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। इस अवसर पर एमएलसी परवेज अली, डॉ.आफताब सैफी, मरगूब सिद्दीकी, आलम लतीफ, फैसल जफर, आलेमीन सैफी, नदीम अहमद मौजूद रहे। उधर, लोहिया नगर (मंडी समिति) मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाया। यहां मौजूद एमएलसी परवेज अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनाई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ.अफसर परवेज, आरिफ अख्तर, महेश यादव, जगराम सिंह, अंकुश यादव, फैसल जफर, अजीम अहमद, मस्तराम यादव, संतराम यादव, अंसारी अहमद, रफत प्रधान, डॉ.अनीश अहमद, रोहित यादव, अंकित यादव मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.