भाजपा शासन में पिछड़ा वर्ग का उत्पीड़न : कमाल
सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि भाजपा शासन में पिछड़ा वर्ग के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि सपा शासन में पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गाें का बिना किसी भेदभाव विकास किया गया था। नगर में अपने कैंप कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजेंद्र ¨सह प्रजापति की कार्यकारणी में शामिल पदाधिकारियों को उन्होंने प्रमाण पत्र सौंपते हुए यह बात कही।
हसनपुर : सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा भाजपा शासन में पिछड़ा वर्ग के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि सपा शासन में पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गाें का बिना किसी भेदभाव विकास किया गया था।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजेंद्र ¨सह प्रजापति की कार्यकारणी में शामिल पदाधिकारियों को अपने कैंप कार्यालय पर मनोनयन पत्र सौंपते हुए यह बात कही। कहा सपा ने पिछड़ा वर्ग के हित में अनेकों कार्य किए हैं। बोले जिन लोगों को पार्टी संगठन में जिम्मेदारी मिली है वह घर घर जाकर सपा की उपलब्धि जनता को बताकर संगठन को मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर डॉ टीपी ¨सह, हाजी नफीस चिश्ती, जोगेंद्र खडगवंशी, निसार अल्वी, विजय यादव, राशिद कुरैशी, दिलशाद गनी, बदर कुरैशी, इंशा अल्लाह, सौरभ अग्रवाल, आमिर मंसूरी, रिहान सैफी आदि मौजूद रहे। इन पदाधिकारियों को दिए प्रमाण पत्र
हरिओम ठाकुर को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विधान सभा क्षेत्र का महासचिव, सईद कस्सार को कोषाध्यक्ष, साबिर अंसारी, दुष्यंत खडगवंशी, देवेंद्र यादव एवं मुमताज सैफी को उपाध्यक्ष, रामपाल गुर्जर, इरफान सैफी, नईम अल्वी, नवाब मलिक, हरिराम सैनी, नवीन यादव, हरवीर कश्यप, पीतम प्रजापति, इब्ने हसन अल्वी, शशि कुमार तथा आरिफ सैफी को विधानसभा सचिव मनोनित कर प्रमाण पत्र दिए गए।