सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में
बारह वर्षीय एक किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई लिखापढ़ी
गजरौला, जासं : बारह वर्षीय एक किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं हुई थी। पुलिस मामले को मारपीट का बता रही है।
चौपला चौकी क्षेत्र के एक किशोरी ने सौतेले पिता पर आरोप लगाते हुए पुलिस की शिकायत की है कि वह शनिवार की पूर्वाह्न घर अकेली थी, जबकि उसका सौतेला पिता व मां दोनों मजदूरी करने गए थे। पिता अचानक काम से लौट आया। पुत्री को आरोप है कि उसने जबरन बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। बाद में पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने लिखापढ़ी नहीं की है जबकि पीड़िता व उसकी मां को पुलिस ने पूरे दिन से थाने में बैठा रखा है। एसएसआइ सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला नहीं है। मारपीट से जुड़ा हुआ मामला है। फिलहाल जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार भी ही कार्रवाई की जाएगी।