घर में महिला को सांप ने डसा, मौत
ढवारसी गांव ढवारसी निवासी इसरार अहमद की 32 वर्षीय पत्नी गुलशन गुरुवार की सुबह घर में सांप ने डस लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:01 AM (IST)
ढवारसी: गांव ढवारसी निवासी इसरार अहमद की 32 वर्षीय पत्नी गुलशन गुरुवार की सुबह घर में साफ सफाई का कार्य कर रही थी। बेड के नीचे सफाई करते समय पैर की उंगली में सांप ने डस लिया। महिला के सांप के डसने की सूचना पर स्वजन आनन-फानन में खरसोली, सिरसा, बिलासपुर, सोंधन आदि जगह इलाज को ले गए लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। गुरुवार की देर रात घर पर ही इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की तीन बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें