Move to Jagran APP

शेखर चला रहा था परिवार, बड़ा बेटा रहता बाहर

बछरायूं: शेखर घर में सबसे छोटा था। उसके पिता लल्लू का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया। बड़ा भाई मुन्ना गोरख

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM (IST)
शेखर चला रहा था परिवार, बड़ा बेटा रहता बाहर

बछरायूं: शेखर घर में सबसे छोटा था। उसके पिता लल्लू का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया। बड़ा भाई मुन्ना गोरखपुर में नौकरी करता है। उसकी चार बहनों की शादी हो चुकी है। वर्तमान में घर पर वह पत्नी संजना व मां रामकली के साथ रहता था। शेखर शहर में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। दंपती द्वारा अलग-अलग आत्महत्या किए जाने के बाद माता रामकली का रोते-रोते बुरा हाल है। वह शाम को अपने घर के बाहर मुख्य गेट के किनारे बैठी सुबक रही थीं। रोते हुए वह अपने आप को कोस रही थी। उसका कहना था कि उसका घर बर्बाद हो गया है। शेखर ही वर्तमान में घर का भरण पोषण करता था। लोकेशन के आधार पर शेखर को तलाशते हुए पहुंचे स्वजन

loksabha election banner

बछरायूं: शेखर सुबह ग्यारह बजे से गायब था। स्वजन को जब शेखर के गायब होने का पता चला तो उन्होंने उसे आसपास तलाशना शुरू कर दिया। उसके मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर स्वजन रमेश व राजेन्द्र तलाशते हुए बछरायूं निवासी सज्जन के आम के बाग में पहुंचे। यहां शेखर का शव पड़ा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में इसकी सूचना ग्राम प्रधान व अन्य को दी तत्पश्चात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कार्रवाई के डर से परेशान था शेखर

बछरायूं: शेखर पुलिस कार्रवाई से डर गया था। इस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। ग्रामीणों की माने तो पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद शेखर परेशान दिखाई दे रहा था। वही जब मृतका के मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंचे तो यहां उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए शोर शराबा शुरू कर दिया था। पुलिस भी बुला ली। कानूनी कार्रवाई के डर से शेखर स्वजनं को बिना बताए घर से निकल गया। इसके बाद उसने अपने गले में पड़ी जर्सी के सहारे आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर शेखर पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला वहीं उसके गले में स्वेटर मिला। आठ साल पूर्व दोनों ने किया था प्रेम विवाह

बछरायूं: शेखर संजना से सच्चा प्रेम करता था। दोनों की पहली मुलाकात आठ वर्ष पूर्व हुई थी। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस संबंध में दोनों ने अपने माता-पिता को अवगत कराया था। पहले तो विवाह को लेकर आनाकानी हुई। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने बच्चों के राजी में सहमति जता कर उनका विवाह कर दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.