Move to Jagran APP

अमरोहा आकर वापस लौटीं क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहा

अमरोहा: क्रिकेटर मोहम्मद शमी व उनकी पत्नी हसीन जहा के बीच चल रहे विवाद के बीच अचानक गुरुवार रात अमरोहा आई और अगले दिन शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 10:42 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 10:42 AM (IST)
अमरोहा आकर वापस लौटीं क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहा
अमरोहा आकर वापस लौटीं क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहा

अमरोहा: क्रिकेटर मोहम्मद शमी व उनकी पत्नी हसीन जहा के बीच चल रहे विवाद में गुरुवार रात उस समय नया मोड़ आया जब हसीन जहा अचानक अमरोहा आ गई। उन्हें शुक्रवार वापस दिल्ली लौटना पड़ गया। हसीन जहा सहसपुर अलीनगर स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए आई थीं। इन दिनों मोहम्मद शमी भी घर पर ही हैं। हसीन जहा के आने की चर्चा दिनभर होती रही।

loksabha election banner

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी व उनकी पत्‍‌नी हसीन जहा के बीच बीते साल मार्च माह में विवाद शुरू हुआ था। हसीन जहा ने पति शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध होने, मैच फिक्सिंग, दहेज उत्पीड़न तथा उनके बड़े भाई हसीब अहमद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा कोलकाता की अदालत में विचाराधीन है। उस समय से ही दोनों अलग रह रहे हैं।

बीते साल ही हसीन जहा लगभग एक सप्ताह तक अमरोहा रही थीं तथा अपनी ससुराल में रहने की जिद पर अड़ी थीं। हालाकि फिलहाल मामला शात चल रहा था। मोहम्मद शमी गुरुवार को ही न्यूजीलैंड में टेस्ट व एकदिवसीय सीरीज खेल कर घर लौटे हैं। गुरुवार शाम को भी वह घर पर ही थे। उधर, शमी के घर लौटने की सूचना मिलने पर उनकी पत्‍‌नी हसीन जहा गुरुवार शाम को कोलकाता से दिल्ली पहुंचीं। उसके बाद रात में ही अमरोहा आ गईं। बताते हैं कि वह अमरोहा में एक परिचित के घर पर ठहरीं तथा शुक्रवार सुबह उन्हें सहसपुर अलीनगर अपनी ससुराल जाना था परंतु किन्हीं कारणों से हसीन जहा को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

फोन पर हुई वार्ता में हसीन जहा ने बताया कि वह अमरोहा आई थीं तथा उन्हें अपनी ससुराल जाना था। किन्हीं कारणों से अचानक वापस लौटना पड़ा है। कहा, वह जल्दी ही वापस अमरोहा आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.