दो हादसों में सात लोग जख्मी
गांव निरयावली निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी अमरकली व दो मासूम बेटों प्रशांत व वरूण के साथ नवाबपुरा से अपने गांव लौट रहा था।
गंगेश्वरी : थाना आदमपुर क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग जख्मी हो गए। गांव निरयावली निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी अमरकली व दो मासूम बेटों प्रशांत व वरूण के साथ नवाबपुरा से अपने गांव लौट रहा था। बुरावली में फरौटा तिराहे पर विपरीत दिशा से आए बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसमें उनका बेटा वरूण व दूसरी बाइक पर सवार कुंवरपाल निवासी हथियाखेड़ा जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दूसरा हादसा रहरा हसनपुर मार्ग पर दौरारा में हुआ। गांव दौरारा निवासी रामचरन सिंह अपने बेटे विजयपाल व पौत्र अरविद के साथ रहरा की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से ओगपुरा निवासी विरेंद्र सिंह अपनी पत्नी राजवती व पुत्र टिकू के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोनों बाइकों की भिडं़त में विरेंद्र, राजवती, टिकू व दूसरी बाइक पर सवार विजयपाल व उनका बेटा अरविद जख्मी हो गए। घायलों को उपचार हेतु रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।