असंभव को संभव बनाता है आत्मविश्वास
आत्मविश्वास असंभव को संभव बनाता है। बड़े-बड़े कार्य करने वाले सामान्य व्यक्ति के साथ उसका मित्र उसका अपना आत्म विश्वास होता है। आत्मविश्वास बार-बार कार्य करने से बढ़ता है। यह बात सिद्धार्थ इंटर कालेज के प्रबंधक रविराज ने छात्र-छात्राओं को हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करने पर जोर देते हुए कही।
गजरौला। आत्मविश्वास असंभव को संभव बनाता है। बड़े-बड़े कार्य करने वाले सामान्य व्यक्ति के साथ उसका मित्र उसका अपना आत्म विश्वास होता है। आत्मविश्वास बार-बार कार्य करने से बढ़ता है। यह बात सिद्धार्थ इंटर कालेज के प्रबंधक रविराज ने छात्र-छात्राओं को हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करने पर जोर देते हुए कही।
मंगलवार को मुहल्ला नाईपुरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कालेज में दैनिक जागरण संस्कारशाला के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रविराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सफल होना चाहता है। चूंकि सफलता ही जीवन का आधार है। कहा कि लक्ष्य जितना बड़ा होगा। उसके लिए मेहनत भी उतनी अधिक करनी होगी। चूंकि बिना मेहनत किए आत्मविश्वास नहीं बढ़ता। बहुत से लोग मेहनत अधिक देख डर जाते हैं, जिससे उनका आत्म विश्वास डगमगा जाता है और सफलता मिलने से पहले ही टूटकर बिखर जाते हैं। इसलिए स्वयं में आत्म विश्वास जगाने के लिए सबसे पहले छोटे-छोटे लक्ष्य साधे। उसके बाद बड़ी सफलताओं के लिए मेहनत कर आत्मविश्वास पैदा करें कि हम यह कार्य कर सकते नहीं, बल्कि कर लेंगे। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने का तरीका सुझाते हुए कहा कि आत्मविश्वास व्यक्ति के भीतर से आता है, कहीं बाहर से नहीं। इसलिए किसी और की ओर देखने की जरूरत नहीं है। किसी और के आत्मविश्वास से जलने की भी जरूरत नहीं है। हो सकता है कि दूसरे लोग आपके के तौर-तरीकों और आत्मविश्वास से सबक ले रहे हों। उन्हें आप पर भरोसा हो। हम जब भी कोई कार्य करें तो उसमे ज्यादा सोच विचार नहीं करना चाहिए। एक बार ठीक से सोच विचार कर कार्य को शुरू कर देना चाहिये और उसे पूर्ण करके ही रूकना चाहिए। ऐसा करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर आप कुछ ऐसा करते हैं जो आपने पहले कभी नहीं किया हो तो उस कौशल को सीखने के बाद आपका आत्मविश्वास जरूर बढ़ता हैं। उन्होंने टाटा, बिरला, बिलगेट्स आदि के उदाहरण देते हुए आत्मविश्वास के साथ कार्य करने पर जोर दिया।