विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थाने के पास बेखौफ चोर: SBI ग्राहक सेवा केंद्र का वेंटिलेटर तोड़ उड़ाए लैपटॉप और नकदी, पुलिस हैरान

Published: Wed, 09 Sep 2026 04:40 PM (IST)

रहारा में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर दो लैपटॉप और 17 हजार रुपये ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रहरा में मंगलवार रात चोरों ने थाने के नजदीक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर दो लैपटाप तथा 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी संदीप कुमार त्यागी ने बैंक शाखा के सामने अपने मकान में ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित कर रखा है। बुधवार सुबह आठ बजे कर्मचारी रवि केवट ग्राहक सेवा केंद्र को खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान में पीछे की तरफ लगा वेंटीलेटर टूटा हुआ था।

समान चेक किया तो दो लैपटाप तथा दराज में रखी 17 हजार की नकदी गायब थी। ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

थाने के नजदीक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी होना पुलिस के लिए भी चुनौती बना है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में 5.50 करोड़ का पंचायत घोटाला: बिना इजाजत लुटा सरकारी खजाना, कमीशन के फेर में सोते रहे अफसर