Move to Jagran APP

जयंती पर सरदार भगत सिंह को किया याद

हसनपुर भाजपा मंडल के द्वारा सरदार भगत सिंह की जयंती नगर पालिका परिषद स्थित भगत सिंह पार्क

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 07:03 PM (IST)
जयंती पर सरदार भगत सिंह को किया याद
जयंती पर सरदार भगत सिंह को किया याद

हसनपुर : भाजपा मंडल के द्वारा सरदार भगत सिंह की जयंती नगर पालिका परिषद स्थित भगत सिंह पार्क में पहुंचकर उन्हें याद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर उनकी जयंती पर उन्हें याद किया।

loksabha election banner

उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा भगत सिंह ने असेंबली में बम फोड़कर भारत ही नहीं पूरे विश्व को बता दिया था कि हम अंग्रेजों के गुलाम रहने वाले नहीं हैं। हमें आजादी हर कीमत पर चाहिए। बचपन में जब उनके चाचा खेत में गेहूं बो रहे थे तब उन्होंने बंदूकें खेत में बोने की बात अपने चाचा से की थी। जिससे अंग्रेजों को हिदुस्तान से भगाया जा सके। वह हंसते-हंसते फांसी के तख्ते पर चढ़ गए।

जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि भगत सिंह जैसे योद्धाओं को पूरा देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर धर्मवीर सैनी, राजेश सैनी, राहुल सैनी, शिखर अग्रवाल, शुभम शर्मा, बहादुर सिंह, संजय अग्रवाल, संजय सहदेव, राकेश सैनी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.