रोडवेज ने कार में टक्कर मारी, जाम
कांकाठेर हाईवे पर कांकाठेर गांव के पास एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 12:26 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:02 AM (IST)
कांकाठेर : हाईवे पर कांकाठेर गांव के पास एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। दोनों वाहन सड़क पर खड़े रहने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। हालांकि बाद में समझौता होने पर दोनों वाहन सवार चले गए।
सोमवार को हाईवे पर देवरिया डिपो की बस ने आगे चल रही वैगन-आर में टक्कर मार दी। हालांकि कार सवार लोगों को चोट आने की सूचना नहीं है। लेकिन, दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर खड़े रहने से काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही। ब्रजघाट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में चालक व कार सवारों के बीच समझौता होने के बाद मामला रफादफा हो गया। कुछ देर बाद जाम भी खुल गया। ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें