नारी शक्ति का सम्मान प्रथम संकल्प
अमरोहा भारत विकास परिषद Þसंस्कार शाखाÞ का अधिष्ठापन समारोह नगर के मधुरम बैंकट हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। इस दौरान संस्कार शाखा के दायित्व व कर्तव्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी गई।
अमरोहा : भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों, सदस्यों को दायित्व व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
परिषद के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. नितिन दालभ ने कहा देशप्रेम व हिदुत्व की भावना जागृत रहे ऐसे संस्कार हम सभी सदस्यों में होने चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष जगन्नाथ चावला ने नए सदस्यों को शपथ दिलाते हुए उन्हें परिषद एवं संविधान के नियमों की जानकारी दी। प्रांतीय महिला संयोजक अलका विश्नोई ने कहा नारी शक्ति का सम्मान परिषद का विशेष ध्येय है। अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वाह करते रहने से संस्कार स्वत: ही बने रहेंगे।
अधिष्ठापन अधिकारी अजय विश्नोई ने नवनिर्वाचित संरक्षक सतीश अरोड़ा, अध्यक्ष डॉ. सुधांश शर्मा, उपाध्यक्ष विमल टंडन, सचिव राजीव लोचन रस्तोगी, उपसचिव दीपक अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश विरमानी, महिला संयोजक अचला टंडन को परिषद के दायित्व बोध हेतु पद की शपथ दिलाई। कहा सामाजिक कार्य करते रहना ही भारत विकास परिषद का उद्देश्य है। परिधि बंसल, कार्तिक बंसल, वैष्णवी रस्तोगी, कोमल लाठे, माधवी शर्मा, सुंदरम शर्मा, उत्कर्ष अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विजय शंकर अग्रवाल, विपिन रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, हरीश भालवर, अमरनाथ गुप्ता, राजीव आर्य, अरविद प्रकाश रस्तोगी, करतार सिंह, इंद्रेश कुमार गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, पुष्पेंद्र बंसल, कमल किशोर कपूर, विजय चतुर्वेदी, सुदर्शन मेहता मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप