आपके फोन पर आ रहा दूसरों का बिजली बिल? अब घर बैठे हटाएं अपना नंबर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
अगर आपके मोबाइल पर किसी दूसरे के बिजली बिल के संदेश आ रहे हैं, तो अब आप यूपीपीसीएल के ऑनलाइन पोर्टल से अपना नंबर गलत खाते से हटा सकते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
यूपीपीसीएल पोर्टल पर गलत बिजली खाते से नंबर हटाएँ।
अनावश्यक बिजली बिल संदेशों से घर बैठे पाएं मुक्ति।
ओटीपी किसी से साझा न करें, सावधानी बरतें।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। अगर आपके मोबाइल पर किसी दूसरे व्यक्ति के बिजली बिल, भुगतान या बिजली कनेक्शन से संबंधित संदेश आ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
कई बार मोबाइल नंबर गलत बिजली खाते में दर्ज होने के कारण ऐसी समस्या होती है। अब उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के माध्यम से गलत बिजली खाते से अपना मोबाइल नंबर हटाने की प्रक्रिया खुद पूरी कर सकते हैं।
इसके लिए उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। यहां मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरना होगा।
इसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर से जुड़े बिजली खातों की जांच कर संबंधित गलत खाते से नंबर हटाने के विकल्प का उपयोग किया जा सकता है। यदि खाते की जानकारी नहीं मिलती या प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी होती है तो संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
अधिशासी अभियंता राजू कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने बिजली खाते में दर्ज मोबाइल नंबर की जानकारी समय-समय पर जांचते रहना चाहिए। गलत खाते में नंबर दर्ज होने पर उसे ठीक कराने के लिए विभागीय कार्यालय या अधिकृत ऑनलाइन सुविधा का सहारा लें।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और मोबाइल नंबर हटाते समय यह सुनिश्चित करें कि उनका सही बिजली खाता प्रभावित न हो।
यह भी पढ़ें- Kanpur Zoo: आ गई इंदौर से शेरनी बिजली, चिड़ियाघर से विदाई लेगा हिप्पो सतीश
