कम राजस्व वसूली पर भड़के एसडीएम
जागरण संवाददाता, अमरोहा : जल और गृहकर राजस्व वसूली पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के गले की फांस बना हुआ है। एसडीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक के दौरान वसूली में प्रगति नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अमरोहा : जल और गृहकर राजस्व वसूली पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के गले की फांस बना हुआ है। एसडीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक के दौरान वसूली में प्रगति नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे एसडीएम सुखवीर ¨सह नगर पालिका पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाया। सभागार में कर से संबंधित गायब महिला कर्मी के बारे में पूछा। इस दौरान कर्मी असद जमाल ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। एसडीएम ने कहा कि छुट्टी के बावजूद वेतन दिला दिया जाता है। कर्मी ने कहा साहब तबियत खराब है और अस्पताल में हैं। इसके बाद एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को बुलाकर जलकर राजस्व वसूली के बारे में पूछा। कहा कि कितना जलकर और गृहकर की राजस्व वसूली हो चुकी है। कर्मियों के कम वसूली बताने पर नाराज एसडीएम ने वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अमीन दो हजार रुपये से कम वसूली करता है। उसकी धनराशि जमा नहीं की जाए। इसके अलावा उन्होंने कर वसूली की ऑनलाइन फी¨डग करने के व्यापक निर्देश जारी किए।