Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राशन वितरण में धांधली पर लगाया जाए अंकुश

हसनपुर तहसील क्षेत्र में राशन वितरण प्रणाली में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 31 Jul 2020 07:33 PM (IST)
Hero Image
राशन वितरण में धांधली पर लगाया जाए अंकुश

हसनपुर: तहसील क्षेत्र में राशन वितरण प्रणाली में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विजय शंकर को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है। अंतोदय कार्ड धारकों को 35 किलो के सापेक्ष 25 से 30 किलो तथा पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो की जगह चार किलो राशन दिया जा रहा है। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने गरीबों के राशन में की जा रही धांधली को रोकने की मांग की है। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मुहम्मद खां, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, छुन्नन अल्वी, पवन अग्रवाल, ताहिर वसीम, डॉ अहमद मुर्तजा, अनिरुद्ध कुमार चौबे, इसरार सैफी, राजपाल सैनी, चरन सिंह, बब्लू माली शामिल रहे।