अमरोहा में दिव्यांग युवती से हैवानियत: पड़ोसी ने घर से खींचकर किया दुष्कर्म, माता-पिता गए थे बाहर
शाम करीब 5:30 बजे युवती घर की सफाई करके कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मां दवाई लेने के लिए गई थी चिकित्सक के पास
संवाद सूत्र, हसनपुर (अमरोहा)। 24 वर्षीय दिव्यांग युवती को पड़ोसी युवक ने घर से बाहर निकलते ही हाथ पकड़ कर अपने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। स्वजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दे दी है।
मां डॉक्टर के यहां गई थीं दवा लेने
नगर के एक मुहल्ला निवासी युवती के पिता मंगलवार को मजदूरी करने एक दुकान पर गए थे। माता दवाई लेने के लिए कस्बे में ही चिकित्सक के पास गई थी। शाम करीब 5:30 बजे युवती घर की सफाई करके कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान सामने घर वाले पड़ोसी युवक ने युवती का हाथ पकड़ कर अपने घर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रात में पिता के घर पहुंचने के बाद थाने पहुंचे स्वजन
पीड़िता ने अपने घर पहुंच कर मां के दवाई लेकर लौटने पर पूरी कहानी बताई। रात को पिता के घर पहुंचने के बाद स्वजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोपित युवक के खिलाफ घटना की तहरीर दे दी है। निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के मामले में जांच की जा रही है।
