राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाली वरमाला
कस्वा जोया में रामलीला महोत्सव के चोथे दिन बैशाली विहार के कलाकारों ने पुष्प वाटिकासीता स्वयंवर रावण वाणासुर संवाद व लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया। शिव धनुष टूटते ही पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान समिति अध्यक्ष मयंक कुमार उर्फ मोनू सरदार सुरेन्द्र सिंह अंकित गुप्ता शिवस्वरूप रूहेला
जोया : कस्वा जोया में रामलीला महोत्सव के चोथे दिन बैशाली विहार के कलाकारों ने पुष्प वाटिका,सीता स्वयंवर, रावण वाणासुर संवाद व लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया। शिव धनुष टूटते ही पूरा पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान समिति अध्यक्ष मयंक कुमार उर्फ मोनू, सरदार सुरेन्द्र सिंह, अंकित गुप्ता, शिवस्वरूप रूहेला, विपिन कुमार गुप्ता,चन्द्रभान सिंह तोमर,साहिल ऊर्फ सोनू,नरेश कुमार सैनी, सुमित कुमार गुप्ता आदि *उधर* पतेई खालसा श्रीराम लीला मंचन मे भगवान राम के वनवास को जाते ही अयोध्या में उदासी छा जाती है। दर्शकों की भी आंखों में आंसु भर आते हैं। कमेटी अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौहान, नितिन कुमार गुप्ता,वीरसिंह, सुभाष चौहान,कुलबंत सिंह सैनी,आदि मौजूद रहे। डिडौली में रामलीला मंचन के दूसरे दिन कलाकारों द्वारा मंचन मे भगवान श्रीराम का जन्म होते ही अयोध्यावासी जश्न में झूम उठे और रामलीला मैदान में भगवान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला महोत्सव में मारीच ताड़का वध का आकर्षक मंचन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,मा0चरन सिंह, महिपाल सिंह, विशम्भर दयाल शर्मा,पोपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, बालक राम वाल्मिकी आदि का योगदान रहा।
भगवान श्रीराम की बारात में भक्तों ने किया नृत्य
गजरौला: औद्योगिक नगरी में धनुष यज्ञ पश्चात मंगलवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात में शामिल सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं थी। बैंडबाजे की धुन पर भक्तगण झूमते हुए भगवान जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बारात उपरांत श्रीराम सीता सहित चारों भाईयों के विवाह का मंचन हुआ।
अवंतिका पार्क में श्रीराम लीला परिषद के तत्वावधान में 91 वां महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में पुष्प वाटिका, धनुष भंग, परशुराम लक्ष्मण संवाद उपरांत आज मंगलवार को भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। पार्क से बारात का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष रामप्रकाश गर्ग एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से आरती करके किया। इसके बाद बारात नगर पालिका कार्यालय, महाराजा अग्रसैन, बस्ती, हनुमान मंदिर, डाकखाना, ज्ञान भारती इंटर कालेज, इंदिरा चौक, अस्पताल आदि मार्गों से घुमते हुए पुन: रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हो गई। बारात में शामिल भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुधन, भगवान शिव- पार्वती, मां दुर्गा, गणेश जी, गुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान बैंडबाजे पर भक्ति गीत गूंजने से माहौल भक्ति मय बना था। वहीं बारात में शामिल युवा बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
इस दौरान अध्यक्ष के अलावा विपिन कौशिक, सोनू गर्ग, आशुतोष भूषण गर्ग, डॉ. निरंजन प्रसाद गर्ग, महामानव पाठक, गौरव गोयल, योगेंद्र कुमार, जर्नादन कौशिक, प्रेमशंकर, संजय सिघल, संजीव सिघल, रामनिवास अग्रवाल, अजय, ग्रीश विश्वकर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।