बाल विवाह के बताए दुष्परिणाम
गजरौला : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आरोहणी कार्यक्रम के तहत बाल विवाह ज
गजरौला : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आरोहणी कार्यक्रम के तहत बाल विवाह जन जागरूकता रैली निकाली। एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागृत किया। वहीं अतिथियों ने कानूनी जानकारी देते हुए बाल विवाह से बचने का आह्वान किया।
भानपुर स्थित विद्यालय की छात्राओं ने सुबह आठ बजे आरोहणी कार्यक्रम के तहत बाल विवाह जन जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ थानाध्यक्ष अशोक कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गौड़ ने संयुक्त रूप से किया। रैली के दौरान छात्राएं हाथों में तख्ती व बैनर लिए हुए जागरूकता नारे लगाते हुए चल रही थीं। पूरे मुहल्ले में पद भ्रमण करते हुए रैली विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। तत्पश्चात छात्रा नूतन, बबीता, आरती, दीपांशी, नेहा, प्रिया, रजुम ने बाल विवाह एवं बेटियों की शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया।
थानाध्यक्ष ने बाल-विवाह, यातायात सुरक्षा, आपदा के समय सुरक्षा आदि विषयों पर कानूनी जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कानून का हमें सामाजिक जीवन में पालन करना चाहिए। हमेशा यातायात नियमों का पालन करने से जन सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है। हादसों को रोका जा सकता है। एसआई साक्षी देवी ने बाल विवाह, यूपी 100, 1090 व्यवस्था के उपयोग की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, संरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है।
खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गौड ने कहा कि आरोहणी कार्यक्रम का उद्देश्य जन समुदाय को बाल विवाह, महिला सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को जागरूक करना है। प्रभारी वार्डेन पायल ने सभी आगुंतकों का अभार जताया।
इस दौरान पूजा रानी, प्रवेश कुमारी, शबाना परवीन, लेखाकार निपेंद्र ¨सह यादव, अशोक कुमार, काले ¨सह, हिमांशु वाष्र्णेय, लता मिश्रा, राजकुमारी, ललीता यादव आदि मौजूद रहे।