जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए राजीव गांधी
अमरोहा: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित
अमरोहा: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके बताएं रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सोमवार को नगर पालिका परिसर स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज ¨सह ने कहा आजाद भारत के महान प्रधानमंत्रियों की सूची में स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। राजीव जी एक संवेदनशील और कोमल हृदय के महान नेता थे जो बातें उनके हृदय में अंकित होती थीं, उसे ही वह अपनी जुबान से दोहराते थे।
शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी ने कहा राजीव गांधी आधुनिक युग के निर्माता थे। उनके प्रयासों से ही देश संचार क्रांति से एक सूत्र में जुड़ा हुआ है। कहा कि हमें उनके बतायें मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ.सिराजउद्दीन हाशमी, परवेज सिद्दीकी, चौधरी हरीश वीर ¨सह, शाहिद सैफी, राजीव सिरोही, सुभाष पोसवाल, खुर्शीद अनवर, शहाना बेगम, फैज अंसारी, विजेंद्र ¨सह, नईम खां, डॉ. मुशर्रफ खां, अफजाल अहमद, यासिर अंसारी, अख्तर-उल-इमान मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय जमीयते अब्बसियाने ¨हद के मुहल्ला मजापोता स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अब्दुल कयूम अब्बासी ने कहा कि देश में कंप्यूटर युग राजीव गांधी की देन है।
इस अवसर पर जावेद अब्बासी, आसिफ अली, हरिराम पांडेय, फरदीन अब्बासी, रमेशचंद्र चौहान, मोहन लाल गुर्जर, महेंद्र ¨सह जाटव, अरशद कादरी, शाहिद सैफी, महीपाल ¨सह मौजूद रहे।