Move to Jagran APP

राजेंद्र हत्या कांड में नामजद विवेक गिरफ्तार

राजेंद्र हत्या कांड में शामिल तीसरे नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी घटना में शामिल था। चार सितम्बर की तड़के मुहल्ला बकाबाद में अज्ञात बदमाशों ने राजेन्द्र पुत्र देवी दयाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका की पत्नी ने अपने जेठ संजीव व राजीव निवासी मुहल्ला बकाबाद, ससुर देवी दयाल, विवेक निवासी ग्राम तख्तपुर थाना चांदपुर बिजनौर के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:43 PM (IST)
राजेंद्र हत्या कांड में नामजद विवेक गिरफ्तार
राजेंद्र हत्या कांड में नामजद विवेक गिरफ्तार

बछरायूं: राजेंद्र हत्या कांड में तीसरे नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी घटना में शामिल था।

loksabha election banner

चार सितम्बर की तड़के मुहल्ला बकाबाद में राजेन्द्र पुत्र देवी दयाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पत्नी ने अपने जेठ संजीव, राजीव निवासी मुहल्ला बकाबाद, ससुर देवी दयाल, विवेक निवासी ग्राम तख्तपुर थाना चांदपुर बिजनौर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया। थाना पुलिस राजीव व संजीव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आज पुलिस को सूचना मिली कि नामजद विवेक ग्राम फत्तेहपुर छीतरा के निकट सवारी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा व घेराबंदी कर उसे पकड़कर थाने ले आई। आरोपित का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि राजेन्द्र की हत्या में नामजद था। उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। सीओ मोनिका यादव ने बताया कि शनिवार की रात सर्किल वांछितों की तलाश में अभियान चलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.