लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा रायपुर तालाब
अमरोहा प्रशासन ने शहर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। रायपुर तालाब को आक
अमरोहा : प्रशासन ने शहर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। रायपुर तालाब को आकर्षक बनाया जाएगा। शनिवार को नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार चौरसिया व देहात थाना पुलिस की देखरेख में तालाब के आस-पास की जगह को समतल किया गया। साफ- सफाई का काम कराया गया। अब उस पर लोगों के बैठने व अन्य सुंदरीकरण का काम किया जाएगा।
दिल्ली-मुंबई, लखनऊ व बनारस की तर्ज पर प्रशासन शहर को खूबसूरत बनाने की कार्रवाई में जुट गया है। उसके द्वारा तीन स्थानों का चयन किया गया है। जहां बड़े पैमाने पर सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसमें कलक्ट्रेट के सामने स्थित रायपुर गांव का तालाब, बंबूगढ़ चौराहा व रोडवेज बस स्टैंड शामिल हैं। बंबूगढ़ पर प्रशासन गेट बनवाएगा। जिसके लिए गाजियाबाद की एक संस्था को नक्शा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे संबंधित खबर दैनिक जागरण ने 14 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
इधर प्रशासन ने तालाब आस-पास की जगह को साफ-सुथरा बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। सुबह करीब 11 बजे नायब तहसीलदार नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार चौरसिया देहात पुलिस के साथ तालाब पर पहुंचे। यहां बुलडोजर से आस-पड़ोस में खड़ी दीवार को गिराया। इसके बाद जगह को समतल कराने का काम किया। तालाब के नजदीक पड़े कूड़े के ढेरों को उठवाया। उन्होंने बताया अब तालाब सुंदरीकरण का काम कार्यदायी संस्था शुरू करेगी। तालाब पर कुछ लोग कर रहे थे कब्जे का प्रयास
अमरोहा: रायपुर खुर्द गांव के तालाब पर कुछ लोग कब्जे का प्रयास कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम सदर शशांक चौधरी ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए। हाथोंहाथ ही नायब तहसीलदार ने बुलडोजर से वहां पड़ी मिट्टी को हटवा दिया। एसडीएम के मुताबिक तालाब किनारे एक खोखा भी रखा था। संबंधित के मालिक को नोटिस जारी कर एक दिन में हटाने के निर्देश दिए गए हैं।