Move to Jagran APP

बरसात ने रोका गहाई मशीन का पहिया

मौसम का मिजाज देखकर उड़ी अन्नदाता की नींद फोटो एचएसपी 7 व

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 11:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 11:04 PM (IST)
बरसात ने रोका गहाई मशीन का पहिया
बरसात ने रोका गहाई मशीन का पहिया

हसनपुर : गुरुवार को अचानक तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा ने गेहूं की गहाई कर रहीं थ्रेशर मशीनों का पहिया रोक दिया है। वहीं वर्षा से गेहूं की कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया है।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज देखकर अन्नदाताओं की नींद उड़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पकी हुई तैयार है। वहीं कटी हुई गेहूं की फसल पर वर्षा होने से उसके काला पड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं। पिछले सप्ताह भी वर्षा होने से गेहूं की फसल में काफी नुकसान हो गया था। कई दिन गेहूं की कटाई व गहाई का कार्य प्रभावित रहा था।

उल्लेखनीय है कि गेहूं की फसल लोगों के जीवन से जुड़ी होती है। अन्नदाता एवं खेतों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर गेहूं की फसल में साल भर के लिए दो जून की रोटी एवं पशुओं के लिए भूसे का बंदोबस्त करके रखते हैं। किसानों का कहना है कि इस मौसम में वर्षा से गेहूं की फसल को नुकसान होता है। ओलावृष्टि होने का भी खतरा बना रहता है। उधर आम के बागों में भी बरसात के साथ आंधी आने से अमिया टूटकर गिरने से आम उत्पादक नुकसान होना बता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.