Move to Jagran APP

लोस चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता

भाजपा सरकार झूठे वायदों से जनता को बेवकूफ बना रही है। रोजगार देने के बजाए लोगों को बेरोजगार कर रही है। व्यापारी, मजदूर, किसान एवं आम आदमी भाजपा नीतियों से त्रस्त है। आने वाले लोकसभा में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बात सपा नेता मौलाना जाबेद आब्दी ने स्वागत के दौरान कही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 11:03 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 11:03 PM (IST)
लोस चुनाव में भाजपा को  मुंहतोड़ जवाब देगी जनता
लोस चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता

गजरौला: भाजपा सरकार झूठे वायदों से जनता को बेवकूफ बना रही है। रोजगार देने के बजाए लोगों को बेरोजगार कर रही है। व्यापारी, मजदूर, किसान एवं आम आदमी भाजपा नीतियों से त्रस्त है। आने वाले लोकसभा में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बात सपा नेता मौलाना जाबेद आब्दी ने स्वागत के दौरान कही।

loksabha election banner

दिल्ली से लौटते सपा नेता मौलाना जाबेद आब्दी का हाईवे किनारे स्थित मुहल्ला नाईपुरा में सपाइयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता ने कहा भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ पूंजीपतियों को मिल रहा है। पीएम मोदी का मेक इन इंडिया फार्मूला पूरी तरह फेल हो गया है। बेरोजगार युवक रोजगार को भटक रहे हैं। देश की कृषि नीति किसानों को माफिक नहीं आ रही है। व्यापारियों के धंधे चौपट हो गए हैं। पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम आसमान को छू रहे हैं। भाजपा ने देश का विकास कई साल पीछे ढकेल दिया है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने को बेताब है। सपा नेता का स्वागत करने वालों में कल्लू यादव, सचिन यादव, कामिल, सुमित आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.