डीजल- पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में दिया धरना
हसनपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 12:00 AM (IST)
हसनपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को सौंपे। गंगेश्वरी ब्लाक पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में पीसीसी सदस्य शमीम अयूब, पूर्व जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह, आरिफ टीटू, फैज आलम, कैलाश सैनी, खुश्तर मिर्जा आदि मौजूद रहे। उधर हसनपुर ब्लाक पर पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मुहम्मद खां के नेतृत्व में सेवादल के जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विनोद सक्सेना, छुन्नन अल्वी, डॉ अहमद मुर्तजा, नौमान खां, अनिरूद्ध कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें