समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं समस्याएं
जागरण संवाददाता, अमरोहा: शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं तथा उनका समाधान किया। साथ ही अधीनस्थों को शेष समस्याओं का मौके पर जाकर निस्तारण करने का आदेश दिया। कहा कि इस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अमरोहा : शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं तथा समाधान किया। साथ ही अधीनस्थों को शेष समस्याओं का मौके पर जाकर निस्तारण करने का आदेश दिया। कहा इस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
शासनादेश पर शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने जनता की समस्याएं सुनीं। नौगावां सादात में एएसपी ब्रजेश ¨सह व एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने जनता की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा शासन की मंशा है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। मौके पर जाकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिडौली में तहसीलदार धर्मेंद्र ¨सह व प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने जनशिकायतें सुनीं। वहीं नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नवाब ¨सह ने प्रशासनिक अफसरों के साथ जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। देहात थाने में एसओ राजीव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जनता की समस्याएं सुनीं।
इसके अलावा रजबपुर में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने ने समस्याएं सुनीं।