Move to Jagran APP

भगवान बुद्ध की गाजे-बाजे के साथ निकाली प्रभात फेरी

अमरोहा डॉ. अंबेडकर जन जागरण मंच की ओर से भगवान बुद्ध जी की 25 वीं जयंती(बुद्ध पूर्णिमा) हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। भगवान बुद्ध की शहर के विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 11:23 PM (IST)
भगवान बुद्ध की गाजे-बाजे के साथ निकाली प्रभात फेरी
भगवान बुद्ध की गाजे-बाजे के साथ निकाली प्रभात फेरी

अमरोहा : डॉ. आंबेडकर जन जागरण मंच द्वारा बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान बुद्ध की शहर के विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

loksabha election banner

डॉ. आंबेडकर जन जागरण मंच ने गांधी मूर्ति चौराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान बुद्ध की गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी आजाद मार्ग, बेगम सराय होती हुई आंबेडकर पार्क पर समाप्त हो गई। यहां लोगों ने उपासना सभा की। जिसमें सभी से भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

श्योनाथ सिंह ने कहा आज दुनिया को युद्ध की नहीं बल्कि बुद्ध की आवश्यकता है। युद्ध से किसी का भला नहीं हो सकता। बुद्ध क बताए गए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति, समानता, न्याय, बंधुता को आसानी से बनाया जा सकता है। इस मौके पर राजकुमार, अरुण, ओमप्रकाश सागर, दिनेश, अनिल निरंकारी, सूरज भान, कैलाश चंद आदि ने विचार रखे।

वहीं विवेक निरंकारी जूनियर हाईस्कूल में भी भगवान बुद्ध को याद किया गया। प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार निरंकारी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुहम्मद रजा, सुमित कुमार, जाकरीन निशा इफलानूर, मरयम आदि मौजूद रहीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.