जनसंख्या फाउन्डेशन दीपावली को मनाएगा प्रतिज्ञा दिवस
मंडी धनौरा : जनसंख्या फाउंडेशन इस बार छोटी दीपावली को प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाएगा। इसमें देशभर
मंडी धनौरा : जनसंख्या फाउंडेशन इस बार छोटी दीपावली को प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाएगा। इसमें देशभर के 3000 स्थानों पर 3 लाख लोग राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष शपथ लेकर संगठन की सदस्यता लेंगे।
फाउंडेशन की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने बताया राष्ट्रीय ध्वज प्रणाम करने से ही सदस्य बना जा सकता है। प्रतिज्ञाबद्ध सदस्य ही संगठन में दायित्ववान हो सकते हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे, शहर, महानगर, कस्बों और गांवों में पार्क, मैदान, चौक, चौपाल, स्कूल,मन्दिर आदि के खुले प्रांगण में होगा। इसके लिए शहरों व ग्रामीण अंचलों में संगठन द्वारा लगातार बैठक कर लोगों को मार्गदर्शित किया जा रहा है।
बैठक में ओमकार सैनी, सौरभ सैनी, सतवीर सिंह,बलराम सैनी, प्रदीप चौहान आनंद प्रकश, मनोज त्यागी आदि मौजूद थे।