फौजी पर मेहरबान देहात थाना पुलिस
अमरोहा : देहात थानाक्षेत्र में जीभ काटने के मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर शां
अमरोहा : देहात थानाक्षेत्र में जीभ काटने के मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर शांत हो गई है। जबकि आरोपित फौजी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह हाल तब है जब यह मामला जिले के प्रभारी मंत्री समेत डीएम और एसपी तक के संज्ञान में है।
देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सुडाला फरीदपुर में मजदूरी का पैसा मांगने को लेकर ब्रजपाल का अपने ही ताऊ चतर ¨सह से विवाद हो गया। चतर ¨सह का बेटा सुनील फौज में है। वह उन दिनों अवकाश पर आया था। इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने 28 मई की रात को पिता चतर ¨सह, अर¨वद और उसकी पत्नी के साथ ब्रजपाल के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि ब्रजपाल की जमकर पिटाई करने के बाद सुनील ने कैंची से छत्रपाल की जीभ काट दी। इस मामले की जानकारी पीड़ित ने देहात पुलिस को दी तो पुलिस ने निपटाऊ अंदाज में एनसीआर दर्ज कर ली।
दैनिक जागरण ने चार जून के अंक में खबर प्रकाशित की तो अफसरों के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने मारपीट और अंगभंग करने का मुकदमा चारों पर दर्ज कर लिया। इसके बाद पीड़ित अपने परिवार के साथ प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश के सामने पहुंच गया। पत्नी ने रो-रोक कर दुखड़ा सुनाया। प्रभारी मंत्री ने एसपी को आदेश दिया कि मामले के आरोपितों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। दबाव पड़ने देहात थाना पुलिस ने अर¨वद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी के आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं। जीभ काटने के मामले में विवेचना चल रही है। एक आरोपित अर¨वद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई मगर वह फरार चल रहे हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
जितेंद्र ¨सह, सीओ सिटी।