विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी न होते तो देश के टुकड़े हो जाते, कांग्रेस ने हिंदुओं की आबादी रोकने के लिए कराई नसबंदी: मंत्री गुलाब देवी

Published: Tue, 30 Jun 2026 08:17 PM (IST)

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने हसनपुर में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान हिंदुओं ...और पढ़ें

हसनपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलती प्रभारी मंत्री गुलाब देवी। जागरण

हसनपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलती प्रभारी मंत्री गुलाब देवी। जागरण

HighLights

  1. डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के कार्यक्रम में बोली प्रभारी मंत्री

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। नगर के कमाल पैलेस बरात घर में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी रहीं।

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए किया। उन्होंने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कहा कि देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नहीं होती तो अब तक देश के टुकड़े-टुकड़े हो गया होता।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने जनता पर बड़े अत्याचार किए थे। युवा अवस्था में ही लोगों को नसबंदी कराने के लिए मजबूर किया गया। नसबंदी के डर से गांव के गांव खाली रहते थे। भूखे प्यासे लोग जंगलों में अपना समय काटते थे। आरोप लगाया कि नसबंदी कराने का कांग्रेस सरकार का उददेश्य हिंदुओं की बढ़ती जनसंख्या को रोकना था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफत दिलाया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाकर पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया।

जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श व सिद्धांत हम सभी कार्यकताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यहां क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला प्रभारी राजीव सिसौदिया, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, अमरोहा की नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर, प्रदीप चैधरी, उषा शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दुबई में मचेगी अमरोहा के लंगड़ा-दशहरी की धूम, पहली बार मैंगो पैकहाउस से भेजा गया 14000 किलो आम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।