विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितृ अमावस्या पर अमरोहा के तिगरी और ब्रजघाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 10:48 AM (IST)

पितृ अमावस्या के अवसर पर अमरोहा के तिगरी और ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ...और पढ़ें

अमरोहा के तिगरी में गंगा स्नान करते श्रद्धालु

अमरोहा के तिगरी में गंगा स्नान करते श्रद्धालु

HighLights

  1. पितृ अमावस्या पर तिगरी-ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़।

  2. श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।

  3. पितरों का तर्पण कर अन्न, वस्त्र, धन का दान किया।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। पितृ अमावस्या पर शनिवार को गंगा धाम तिगरी और ब्रजघाट में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सूर्योदय के साथ शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पितरों का तर्पण किया। इस दौरान अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान कर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं का गंगा तटों की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। शनिवार को तिगरी और ब्रजघाट में दूर-दूर तक श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। सुबह से ही घाटों पर स्नान, पूजा-अर्चना और तर्पण का क्रम चलता रहा।

श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पितरों का तर्पण किया और उन्हें स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता के अनुसार, इस दिन पितरों की स्मृति में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है।

इसी परंपरा के तहत लोगों ने अन्न, वस्त्र और धन का दान किया। कई श्रद्धालु अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी गंगा स्नान कराने के लिए घाटों पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में शादी से पहले नकदी-जेवर संग लापता हुई युवती, दूसरे संप्रदाय का युवक भी गायब