गांधी जी का चरखा व चश्मा देखने को ललायित रहे लोग
मंगलवार को नाईपुरा बुद्धनगर स्थित सिद्धार्थ इंटर कालेज में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनी का आयोजन किया। कालेज संस्थापक राम सिंह बौद्ध ने विद्यालय में बने संग्राहलय में सजाकर रखी पुरानी वस्तुएं जो आज प्रचलन से बाहर हो चुकी हैं लेकिन उन्हें देखने के लिए लोग ललायित रहते हैं। रामसिंह बौद्ध ने सबसे पहले एक प्राचीननुमा चरखे को दिखाया। उसके बारे में बताया कि यह चरखा गांधी जी के द्वारा चलाया जा चुका है। वहीं उन्होंने गांधी जी के चश्मा भी दिखाया। इसी तरह एक के बाद एक संग्रह किए अखबार टेलीफोन आदि का प्रदर्शन किया। संग्राहलय में आयोजित प्रदर्शन के दौरान लोगों ने संग्रहित वस्तुओं के बारे में जानकारी भी की। चूंकि बुधवार को गांधी जयंती है। लिहाजा यहां गांधी जी से जुड़ी वस्तुओ चश्मा चरखा फोन अखबार व पुस्तक इत्यादि दिखाए गए।
गजरौला: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सिद्धार्थ इंटर कालेज के संस्थापक राम सिंह बौद्ध ने संग्राहालय में सजाकर रखे गांधी जी के चरखे, चश्मे एवं उस दौर के अखबार का प्रदर्शन किया। जिन्हें देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। लोगों ने कई चीजों के प्रति उत्सुकता पूर्वक जानकारी भी की।
मंगलवार को नाईपुरा बुद्धनगर स्थित सिद्धार्थ इंटर कालेज में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनी का आयोजन किया। कालेज संस्थापक राम सिंह बौद्ध ने विद्यालय में बने संग्राहलय में सजाकर रखी पुरानी वस्तुएं जो आज प्रचलन से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें देखने के लिए लोग ललायित रहते हैं। रामसिंह बौद्ध ने सबसे पहले एक प्राचीननुमा चरखे को दिखाया। उसके बारे में बताया कि यह चरखा गांधी जी के द्वारा चलाया जा चुका है। वहीं उन्होंने गांधी जी के चश्मा भी दिखाया। इसी तरह एक के बाद एक संग्रह किए अखबार, टेलीफोन, आदि का प्रदर्शन किया। संग्राहलय में आयोजित प्रदर्शन के दौरान लोगों ने संग्रहित वस्तुओं के बारे में जानकारी भी की। चूंकि बुधवार को गांधी जयंती है। लिहाजा यहां गांधी जी से जुड़ी वस्तुओं चश्मा, चरखा, फोन, अखबार व पुस्तक इत्यादि दिखाए गए।