गणेश जी का श्रंगार कर किए भजन
रविवार को नगर में गणेशोत्सव के मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अमरोहा : रविवार को नगर में गणेशोत्सव के मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भक्तों ने गणेश श्रंगार किया तथा भजन प्रस्तुत कर पूजा की। बाद में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। रविवार को भी नगर के मुहल्ला बेगम सराय स्थित मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला लगा हुआ था। उन्होंने गणेश जी का श्रंगार किया तथा बाद मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा की। भक्तों ने भगवान को भोग लगाया। शाम को भी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फूल-मालाओं से भगवान का स्वागत किया। कलाकारों ने गणेश जन्म से लेकर युवावस्था तक का मनोहारी मंचन किया। उनके द्वारा की गई विश्व परिक्रमा का भी मंचन किया गया। बाद में भजन संध्या हुई। विजय शंकर द्वारा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नारायण दास, सतीश अग्रवाल, कमलेश चंद, कुलदीप वर्मा, अभय आर्य, प्रवीण अग्रवाल, विपिन रस्तोगी, निशिल सरन, मनोज वर्मा, संजीव अग्रवाल, ह्देश सराफ, राजू पाटिल मौजूद रहे। उधर मुहल्ला मंडी चौब स्थित जय दुर्गा शिव मंदिर में भी गणेशोत्सव के मौके पर पूजा की गई। शाम को भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आस्था, रूचि, मीनाक्षी, शैलेंद्र, सौरभ व रवि मौजूद रहे।