नोबल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
गजरौला: नोबल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें
गजरौला: नोबल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, बास्केट बाल समेत कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय ने फीता काटकर किया।
गुरुवार को विद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि सच्ची खेल भावना, मित्रता एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण को जन्म देती है। विद्यालय के प्रबंधक राजीव उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी बहुत महत्व है। शिक्षा बुद्धि को तो खेल शरीर को स्वस्थ्य रखते हैं। चूंकि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। स्वास्थ्य से बड़ी पूजी इस दुनिया में और कोई नहीं है। खेल इस पूंजी की पहली शर्त है। प्रतियोगिता में भाग लेने से मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ ही टीम भावना भी जागृत होती है। प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने चम्मन-नीबू दौड़, ऊंची दौड़, सौ मीटर की दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने खो-खो, रस्सी खींच और सौ मीटर दौड़ में अपना दमखम दिखाया। जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बाली बाल, बास्केट बाल, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों में प्रतिभाग कर जौहर का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ एवं बच्चे मौजूद रहे।