जिला अस्पताल से दो घायलों को छोड़ सभी की छुट्टी
अमरोहा: बस हादसे के दो घायलों का अभी भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाकी सभी को छुट्टी दे दी ग
अमरोहा: बस हादसे के दो घायलों का अभी भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई।
बता दें कि शुक्रवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया-सम्भल मार्ग पर गांव पलौला में टायर फटने से बस पलट गई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 80 से अधिक सवारियां घायल हो गई थीं। घायलों में 26 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी तथा 30 को मुरादाबाद व मेरठ रेफर किया गया था। शेष घायल जिला अस्पताल में भर्ती थे।
सीएमएस डॉ.राम निवास ने बताया कि बस हादसे के घायल दो लोग ही अब अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। बाकी को छुट्टी दे दी गई। वहीं ताजिया हादसे में झुलसे सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनका उपचार किया जा रहा है।