गजरौला से परेड में शामिल होने के लिए जाएंगे एक हजार ट्रैक्टर
गजरौला 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसानों की परेड में शामिल होने के लिए किसान गजरौला से रवाना होंगे।
गजरौला : 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसानों की परेड में शामिल होने के लिए गजरौला के रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान से एक हजार ट्रैक्टर-ट्राली जाएंगी। इसके लिए भाकियू के पदाधिकारियों ने मैदान का जायजा लेते हुए प्रशासन से पानी व शौचालय की व्यवस्था कराने की भी मांग की है।
शुक्रवार को रमाबाई डिग्री कालेज में पहुंचे भाकियू नेता दानवीर उर्फ पिटू चौधरी ने बताया कि 24 जनवरी को यहां से एक हजार ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। वहां पर 26 जनवरी को होने वाली परेड में भी शामिल होंगे। इसके लिए सभी ब्लाकों में भाकियू के कार्यकर्ता किसानों से जनसंपर्क करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून हरहाल में वापस लेने होंगे। रालोद कार्यकर्ताओं ने रवाना होने से पूर्व की नारेबारी
गजरौला : 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए रालोद के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पहुंचने के लिए रवाना हुए हैं। यहां पर उन्होंने किसान एकता व रालोद जिदाबाद के नारे भी लगाए हैं। शुक्रवार की सुबह रालोद कार्यकर्ता गजरौला के स्टेशन रोड पर स्थित डिग्री कालेज के सामने इकट्ठा हुए। यहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह, राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र प्रताप, डा.सतवीर सिंह, देवराज सिंह, कविद्र सिंह, धर्मवीर, रानू, कार्तिक आदि लोग मौजूद रहे।
मंडी धनौरा व गजरौला में किया स्वागत
मंडी धनौरा: बिजनौर से दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा आयोजित ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे ट्रैक्टरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। इसके बाद जनपद की सीमावर्ती पुलिस चौकी पर पुलिस ने बैरीकेडिग कर कैंप किया। यहां से शाम को बिजनौर के किसान ट्रैक्टर के सहारे गुजरे।
किसान बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन दिल्ली में चल रहा है। किसान संगठनों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की है। इसको लेकर किसान ट्रैक्टरों के सहारे दिल्ली के लिए कूच करते नजर आ रहे हैं। उधर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिजनौर के रास्ते डेढ़ सौ ट्रैक्टर थाने की सीमावर्ती चौकी रसूलपुर से होते हुए गुजरेंगे। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई। शाम को यहां से बिजनौर के किसान भारी मात्रा में ट्रैक्टर के सहारे दिल्ली के लिए कूच करते दिखाई दिए। शहर में पेट्रोल पंप के निकट भाकियू के किसानों ने किसानों का फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। यहा दानवीर सिंह, सौवीर सिंह, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। इधर गजरौला से गाजे बाजे के साथ यह जत्था चौपला पर रवाना हुआ तो यहां भी किसानों ने स्वागत किया। उसके बाद यह जत्था आगे के लिए रवाना हो गया।